मधुबनी, अप्रैल 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की का अपहरण 21 अप्रैल की देर शाम सात बजे उस वक्त कर लिया गया जब वो शौच के लिए घर से निकली थीं। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने 24 अप्रैल गुरुवार शाम को भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही एक युवक सुधीर कुमार यादव सहित उसके पांच परिजन को नामजद किया गया है। युवक के परिजनों पर लड़की के अपहरण करने में सहयोग करने व गाली-गलौज करने का आरोप है। भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अपहृता को महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से बरामद कर लिया गया है। जबकि अपहर्ता युवक सुधीर कुमार यादव(19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.