मधुबनी, फरवरी 19 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य मित्र के रुप में कार्यरत राज कुमार राम(28) को काम करते समय गुरुवार को कार्यालय कक्ष में गेहुंअन सांप काट लिया। आयुष्मान कार्ड बना रहे आयुष्मान आरोग्य मित्र सह डाटा ऑपरेटर राज कुमार राम ने विषैले सर्प द्वारा दंश मारने के बाद शोर मचाया। जिसके बाद अस्पताल कर्मी द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरु किया गया। चिकित्सक डॉ चंद्र विजय चौबे, डॉ आर के रंजन, डॉ अंजुम हाशमी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अफजल अहमद ने उनका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने उन्हें 15 वायल एंटी स्नैक वेनम(एएसभी) चढ़ाने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित युवक लखनौर प्रखंड के उमरी गांव निवासी विमल कुमार राम का पुत्र हैं। फिलहाल उनका डीएमसीएच दरभं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.