भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित पुरुष अंडर-16 वनडे ट्रॉफी (2025-26) में मंगलवार का मुकाबला मधेपुरा बनाम कटिहार के बीच खेला गया। यह मैच 50-50 ओवरों का था। मधेपुरा ने कटिहार को 52 रनों से शिकस्त दी है। यह जानकारी भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मधेपुरा के ओंकार को दिया गया। बुधवार का मैच किशनगंज बनाम पूर्णिया खेला जाएगा। मैच सुबह 7.00 बजे शुरू होगा। मधेपुरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम ने 41.3 ओवरों में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में मधेपुरा की ओर से करण ने 34 और ओंकार ने 32 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में कटिहार की ओर से अभिनव ने चार और लाडले ने तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.