मधेपुरा, दिसम्बर 15 -- आलमनगर। आलमनगर में रविवार को मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन राजद नेता डॉ. विक्रम सिंह ने किया। समारोह का संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार उर्फ बंटी देवगन कर रहे थे। समारोह में विधायक प्रो. चंद्रशेखर का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी जीत में आलमनगर सहित पूरे बिहार की जीत निहित है। समारोह में विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि कुछ नेता अपमानित होकर भी बीजेपी का साथ चल रहे हैं। ऐसे गठजोड़ की सरकार में न तो संविधान को समझा है और न ही संविधान का सम्मान किया जा रहा है। समारोह में राजद नेता डॉ. विजय कुमार विमल, विकासचंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, सुरेश मेहता, रजनीश सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुम...