मुजफ्फरपुर, मई 28 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्राम कचहरी मधेपुरा में सचिव पद पर कार्यरत राजेश कुमार का निधन सोमवार देर को रात हो गई। वह वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर पर ग्राम कचहरी सचिव के प्रखंड अध्यक्ष नागमणि राम की अध्यक्षता में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट रखा गया। मौके पर उपस्थित सचिवों ने सरकार से मृतक के परिजन को अनुकंपा पर नौकरी व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में सचिव पंकज कुमार, गीतांजली कुमारी, प्रदीप कुमार, लालबाबू कुमार, किरण कुमारी, अनामिका आदि मुख्य रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.