भागलपुर, जुलाई 28 -- चौसा, निज संवाददाता। भागलपुर जिले के महादेवपुर गंगा घाट से जल भरकर बाबा सिंहेश्व नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने निकले कांवड़ियों का जत्था चौसा पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। चौसा मुख्यालय पहुंचे कांवरियों के जत्थे में महिला, पुरूष और बच्चे सहित लगभग साढ़े पांच सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान चौसा के कालेज चौक, काली मंदिर चौक, थाना, चौक, गांधी चौक सहित अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने जत्थे में शामिल कांवरियों को नींबू , पानी, सरबद, फलाहार से उनका स्वागत किया। कांवरियों के जत्थे में 52 फीट का लंबी कांवर काफी आकर्षित का केंद्र बना रहा। जत्था में शामिल कांवरिया कामो राम, दिलीप कुमार, गीता देवी, पूनम कुमारी, पार्वती कुमारी, बौकू सहनी, अशोक सहनी, विलास सहनी, सुखदेव साहनी, उर्मिला देवी, रुकमनी देवी, कविता देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.