भागलपुर, फरवरी 24 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के विद्युत प्रशाखा नार्थ के अंतर्गत आने वाले बिशनपुर बाजार पंचायत के वार्ड एक व दो में करीब 125 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। मंगलवार को जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में सारणी पुरुष सन्नी कुमार व मानव बल गोपाल कुमार बिशनपुर वार्ड एक व दो का बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया। इस संबंध में जेई ने बताया कि दोनों वार्ड में लगभग 125 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके उपर 20 से 25 हजार रुपए करके हरेक उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बार बार सूचना देने पर भी ये सभी उपभोक्ता बिल भुगतान किए बगैर बिजली का उपयोग कर रहे थे। जिसके बाद बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है और सभी को तत्काल भुगतान करने को कहा गया है। ताक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.