भागलपुर, दिसम्बर 29 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि स्टेट हाइवे 91 पर मक्कर्री में सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गये। आमने - सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक समेत सड़क के किनारे एक घर के दरवाजा पर फेंका गये। घटना में पिता की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी पुत्र को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के आक्रोश में तीन घंटे से भी अधिक समय तक मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध किया गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। मृतक गमैल वार्ड-11 निवासी अरूण साह (50 वर्ष) ग्रामीण क्षेत्र में अनाज की खरीद बिक्री का काम करता था। सोमवार को सर्द मौसम में वह अपने पुत्र कृष्णा (16 वर्ष) के साथ बाइक बीआर 43 एई 2337 से बिहारीगंज की ओर जा रहा था। स्टेट हाइवे 91 पर गमैल पंचायत के ही वार्ड-1...