भागलपुर, दिसम्बर 25 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में गुरुवार को जय जवान व जय किसान और जय विज्ञान तथा जय अनुसंधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ संबंधित पंचायत के महिला और पुरुष किसान शामिल रहें। परियोजना निदेशक आत्मा मधेपुरा के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ बीएओ कोमल भारती व कृषि सामान्य व्यक्ति अंबुज कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएओ श्री भारती ने कहा कि सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की स्वरोजगार योजनाएं चल रही है। ‌ उन्होंने कहा कि किसान कम लागत में मछली व बकरी तथा मुर्गी पालन करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। मछली व बकरी सहित अन्य तरह के पालन करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक तथा तकनीक की प्रणाली अपन...