भागलपुर, जनवरी 31 -- शंकरपुर। एक संवाददाता पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिरवा मधेली पंचायत के वार्ड-08 में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर स्मैक के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 12 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी और दुकानदार बबलू यादव, सोनवर्षा के वार्ड 08 निवासी मनीष कुमार और तस्करी में सहयोगी अशोक यादव शामिल हैं। तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार को सूचना मिली थी कि बबलू यादव अपनी किराना दुकान की आड़ में युवाओं को स्मैक बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की...