भागलपुर, फरवरी 14 -- कुमारखंड । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित खुटीरही टोला में विलक्षण साह के दरवाजे पर नवनिर्मित सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना को लेकर शनिवार को अधिवास और वेदी पूजन कार्यक्रम किया गया। पूरे विधि-विधान पूर्वक बेला सद्दी से आए आचार्य पंडित सुशील कुमार झा शास्त्री के नेतृत्व में राजेश्वरी से आए पंडित अनिल कुमार मिश्र, बाराणसी के पंडित अश्वनी उपाध्याय व पंडित हिमांशु शेखर झा ने अधिवास जिसमें जलाधिवास, पुष्पा अधिवास,फल अधिवास, मिष्ठान अधिवास, घी अधिवास,अन्न अधिवास, वस्त्र अधिवास पूर्ण करवाया। इसके साथ ही विधि विधान से शिवालय परिसर में वेदी निर्माण पूजन, ध्वज स्थापन व तुलसी स्थापन किया गया। मौके पर मुख्य यजमान शिवरतन साह व दशरथ साह दोनों सपत्नीक के साथ सहयोगी ने विधिवत अधिवास व वेदी पू...