भागलपुर, मार्च 17 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि कोशी प्रमंडल के विभिन्न अंगीभूत काॅलेजों में प्राचार्य के पद को सुशोभित करने वाले डाॅ. केएस ओझा के निधन से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है।हंसी मंडल काॅलेज में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डाॅ. केएस ओझा मृदुभाषी एवं उदार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह सबों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे शिक्षा जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधन के दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोकसभा में बर्सर भूपेन्द्र प्रसाद यादव, देवेन्द्र पोद्दार, रंजन कुमार प्रखर सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.