भागलपुर, फरवरी 24 -- आलमनगर, एक संवाददाता। रतवारा पुलिस ने खापुर वार्ड 11 से देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। जबकि एक कारोबारी पुलिस को झांसा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि एएसआई सुधीर कुमार ठाकुर ने सोमवार की शाम खापुर वार्ड 11 में छापामारी कर करीब 22 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। शराब बरामदगी के साथ हीं मौके पर मौजूद एक कारोबारी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा करोबारी कारे सिंह चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जप्त कर दोनों कारोबारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...