भागलपुर, मार्च 10 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड में चार मार्च से पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि , सेवा नियमितीकरण, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों में सुधार, बकाया वेतन का भुगतान और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ, ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने को मजबूर है। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.