मधेपुरा, मार्च 29 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025की प्रतियोगिता के लिए जिले से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मल्लखंब गेम में अपने प्रतिभा दिखाएंगे । 2 अप्रैल 2025 से गया जिला में मल्लखंब खेल का कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किया जा रहा है इसमें बाहर से आए हुए प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर में वही बच्चे भाग लेंगे जो 2 मार्च 2025 को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल में भाग लिए थे। इस ट्रायल के आधार पर जिले से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें तीन बालिका और दो बालक का चयन किया गया है।सोनम कुमारी , अंशु कुमारी, एकता कुमारी सभी बच्ची उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठ बरदाहा घैलाढ क ी छात्रा हैं। तीन बालिकाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.