भागलपुर, फरवरी 21 -- मधेपुरा । संवाद सूत्र ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद- 2026 का आयोजन किया जाएगा। अभी आयोजन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन ऑनलाइन पंजीयन जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने महाविद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन कराने का कष्ट करें। इसमें 18-25 वर्ष की आयु के सभी विद्यार्थी माय भारत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। माय युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि युवा संसद का विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक' है। इस विषय पर प्रतिभागियों को तीन मिनट में अपनी बात रखनी होगी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ...