भागलपुर, मार्च 9 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिंहेश्वर महोत्सव में अधिकारियों के मनमानी को लेकर मोर्चा खोला है। स्थानीय विधायक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सिंहेश्वर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन के मनमानी रवैया पर सवाल उठाते हुए पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने पर्यटन मंत्री एवं प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेजकर इस वर्ष के महोत्सव एवं विगत कुछ वर्षों में संपन्न हुए महोत्सव की विभागीय स्तर से जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं पूरे महोत्सव में नजारत उप समाहर्ता पंकज कुमार घोष की भूमिका को गलत बताते हुए उनके विरुद्ध कारवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सिंहेश्वर महोत्सव में अधिकारियों की मनमानी चल रही है। स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दल के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.