भागलपुर, जनवरी 15 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। राजद के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत राजद अध्यक्ष अंगद कुमार यादव ने की। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। पर मुख्य अतिथि के रूप में आलमनगर से विक्रम सिंह पहुंचे। सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। राजद कार्यकर्ताओं ने चूड़ा, दही, तिलवा का स्वाद लिया। इस दौरान पार्टी मजबूती पर भी चर्चा किया। मौके पर मनोज प्रसाद यादव, युगल किशोर यादव, पंकज यादव, चंद्रहास यादव, जवाहर यादव, बबलू यादव, बेलभद्र मेहता ,आनंदी मंडल, इंद्र कुमार इलू, नवीन कुमार, विद्यानंद यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.