भागलपुर, फरवरी 6 -- ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के पीरनगर पंचायत के वार्ड 13 के एक व्यक्ति ने पूर्व के झगड़े को लेकर अपने सगे भाई और भतीजों पर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित व्यक्ति मिथिलेश कुमार मेहता के आवेदन पर उसके सगे बड़े भाई अजय मेहता, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर उसने बताया कि पूर्व के झगड़े को लेकर सभी आरोपी उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव के क्रम में उसके बेटे और बहन के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान बहन के गले से सोने की चकती झटक लेने के साथ ही जान मारने की धमकी देने का भी उसने आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...