भागलपुर, दिसम्बर 25 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगराहा सिकियाहा पंचायत के वार्ड 14 में गुरुवार को एक कलयुगी बेटे ने पैसे लेन-देन को लेकर अपने माता-पिता व सगे भाई को दबिया से प्रहार कर घायल कर दिया। इस घटना में पीड़ित तीनों घायल को सीएचसी में प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पिता टेंगराहा सिकियाहा वार्ड 14 निवासी बालेश्वर शर्मा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मिथिलेश शर्मा को वे एक साल पहले अपनी बेटी की शादी में खर्च हुए रुपए जो कर्ज लेकर किया था। उसे कर्ज वाले को लौटाने के लिए कह रहे थे । लेकिन वह देने को तैयार नहीं हो रहा था। इस बीच ज़मीन बेच कर कर्ज वाले को पैसा लौटा दिया। जमीन बेचने का मिथिलेश विरोध कर रहा था।इसी बात को कहा सुनी होने लगी और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई ‌। इसी बीच मिथिलेश शर...