भागलपुर, फरवरी 7 -- मधेपुरा। निज संवाददाता भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए 'बजट क्वेस्ट 2026' को लेकर शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने और बजट- 2026 और विकसित भारत की अवधारणा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेरा युवा भारत, मधेपुरा की उपनिदेशक हुस्न जहां ने बताया कि भारत बजट क्विज केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक एकीकृत राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज है।‌ यह बजट प्रावधानों तथा बजट 2026 से संबंधित बुनियादी जानकारी और समझ का आकलन करता है। उन्होंने बताया कि बजट क्वेस्ट-2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में 3 फरवरी से 17 फरवरी तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगि...