भागलपुर, मार्च 18 -- ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के एराजी भलुआही गांव में बच्चों के झगड़ा उग्र रूप धारण कर लिया। लाठी-डंडा के प्रहार से मौके पर मौजूद कई लोग जख्मी हो गए। मामले में ग्रामीण दिनेश मुखिया की पत्नी चमेली देवी के आवेदन पर पड़ोसी बसंत मुखिया सहित उसके परिवार के ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना बीते शुक्रवार के रात की बताई जाती है। महिला की मानें तो घटना के समय वह होली खेल रही थी और बच्चे किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच सभी आरोपी हरबे - हथियार से लैस होकर आ धमके और गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। सिर पर चोट लगने से उसका पति जख्मी हो गया। घटना में उसके सास और ननद को भी चोटें लगी। घटना के दौरान गले से चेन और मोबाइल फोन झटक लेने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि केस दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.