भागलपुर, जनवरी 5 -- मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र के आनंद विहार मुहल्ले में जल संसाधन विभाग के रिटायर कैशियर ब्रह्मदेव यादव के घर से बदमाशों ने नकदी सहित करीब छह लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। कैशियर की पुत्रवधू शारदा ने सदर थाना में आवेदन देकर सामान बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार वह दो जनवरी को रात करीब आठ बजे अपने घर के सभी दरवाजों में ताला लगाकर अपने पुत्र निकुंज वैभव को स्कूल छोड़ने के लिए सिलीगुड़ी गई थी। दो दिन बाद वापस घर लौटने पर आंगन के रास्ते लगे गेट की कुंडी टूटी हुई मिली। गेट सटा हुआ मिला। घर के अंदर कमरे में सामान बिखरा मिला। बदमाशों ने घर में रखे गोदरेज, बक्सा, ट्रंक और ट्रॉली के ताले तोड़कर सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया था। गोदरेज से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमका, एक सोने का मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.