भागलपुर, दिसम्बर 25 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश में हिन्दु ओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ सड़क पर उतर कर बंगलादेश के पीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राणा के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उदाकिशुनगंज के बैंक चौक से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा स्थान चौक, सरयुग चौक होते हुए पटेल चौक तक बंगलादेश के पीएम का विरोध जताते हुए हिंदूओं पर हो रहे इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा अत्याचार को बंद करो नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पटेल चौक पर बंगलादेशी पीए का पुतला दहन कर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर कारवाई की मांग की गई। जानकारी हो कि गत दिनों बंगलादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा एक हिंदू को...