भागलपुर, जनवरी 31 -- चौसा । निज संवाददाता थाना चौक पर बस स्टैंड के पास संचालित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार की देर रात प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे मृतक के आक्रोशित परिजन नर्सिंग होम में कार्यरत झूला छाप डॉक्टर के द्वारा प्रसूता की ऑपरेशन कर बच्चा इशू करने तथा ऑपरेशन के दौरान लापरवाही किए जाने का आरोप लगा रहे थें। आक्रोशित परिजनों ने जिला प्रशासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांगकी है। बताया गया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड सात के चनसुरी टोला निवासी तथा प्राथमिक विद्यालय गौरी टोला में पदस्थापित शिक्षक विकास कुमार मंडल की पत्नी प्रियंका कुमारी (25) को प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में प्रसव के ल...