भागलपुर, जनवरी 31 -- मुरलीगंज । निज प्रतिनिधि मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा भवन में शनिवार को सभी एएनएम का प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बिन्दुवार चर्चा की गई। भाव्या, ओपीडी, ई औषधी, एनसीडी, युविन पार्टल, नियमित टीकाकरण, इमोनायजेशन काॅर्नर जोरगामा, रजनी और पोखराम को नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में टैलीशीट, ड्यू लिस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ हीं यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ के द्वारा मोनिटरिंग आधारित छूटे हुए बच्चो को यथाशीघ्र टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार बताया कि प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक से अनुपस्थित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। मौके पर डाॅ आरके सिंह, बीएमसी सुजीत कुमार, बीएमएण्डई प्रणव कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.