भागलपुर, जनवरी 19 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। इस बीच अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ परमानंद पंडित ने बताया कि आगामी बुधवार और गुरुवार को 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के एकमात्र ग्वालपाड़ा पैक्स का चुनाव होना है। इस बीच संभावित प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज हो गई है। मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंदी करने के लिए जोड़ - तोड़ शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...