मधेपुरा, जुलाई 30 -- मधेपुरा, निज प्रतिनिधि । जिले के कुमारखंड निवासी पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी बिमल कुमार सिंह (बीके सिंह) का निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। बीके सिंह सेंट्रल ब्यूरो इंटेलिजेंस के सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक एनके सिंह के छोटे भाई थे। एनके सिंह ने कहा कि मैंने अपना भरत जैसा भाई खो दिया। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल भी प्रदान किया गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गए हैं। पुत्र दिल्ली में वकालत कर रहे हैं। उनके निधन पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े विभिन्न लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि मधेपुरा का लाल चला गया जिसने देश में मधेपुरा का नाम रोशन किया था। बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.