भागलपुर, मार्च 17 -- मधेपुरा। शहर के मेन रोड के किनारे नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त रहने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्लैब नहीं रहने के कारण वाहन नाले में फंस रहे हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वाहन फंसने से जाम की समस्या भी खड़ी हो रही है। मालूम हो कि शहर के एडीवी के पास आरओबी निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। नाले में वाहन आएदिन फंस रहे हैं। जिससे आनजाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को एक कार नाले में फंस गया था। जिससे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सोमवार को भी एक चौपहिया वाहन नाले में फंस गया। जिससे कुछ देर के लिए मेन रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उस वाहन को बाहर निकालकर यातायात सुचारू किया गया। बाद में निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.