भागलपुर, जनवरी 19 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ी खाल के पास अवस्थित नदी किनारे सोमवार की सुबह पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया।‌ मृतक आलमनगर के रतवाड़ा थाना क्षेत्र के बथनाहा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम में भेजकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया कि फुलौत पूर्वी पंचायत बड़ी खाल के पास अवस्थित नदी किनारे पानी में तैर रहे वृद्ध के शव पर लोगों की नजर पढ़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ‌ स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पानी में तैर रहे शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान ‌रतवाड़ा थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी साधू मंडल का पुत्र ननकू मंडल (65) की गई है। ‌शव बरामद ह...