भागलपुर, मार्च 21 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 पर मुख्य बाजार के समीप दो बाइक के टक्कर में एक बाइक पर सवार 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार दोनों युवक को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के यदुआपट्टी निवासी अंकित कुमार अपने दोस्त विकास कुमार के साथ बाइक से प्रखंड मुख्यालय कुमारखंड आए हुए थे। बाजार में खरीददारी कर अपने घर लौटने के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 पर मुख्य बाजार में अज्ञात अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार अंकित कुमार और उनके दोस्त विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.