भागलपुर, अप्रैल 14 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रसिद्ध राजकीय पचरासी मेला के पहले दिन सोमवार को बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने बाबा के समाधि स्थल पर दुग्धाभिषेक किया। मेला के पहले दिन नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओ ने बाबा विशु राउत के समाधी स्थल पर दुग्धाभिषेक किया। बाबा विशु राउत के समाधी स्थल पर दुग्धाभिषेक किये जाने से मंदिर परिसर में दूध की धारा बहने लगी। बताया गया कि पशुपालक के देवता बाबा विशु राउत की समाधी स्थल पचरासी स्थान में प्रत्येक साल चार दिवसीय राजकीय मेला का आयोजन किया जाता है। सोमवार को बाबा का बेरागन रहने के कारण दुग्धाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला को लेकर लेकर प्रशासनिक स्तर पर जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलो को तैनात किया गया है। मेला में आये श्रद्धालुओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.