भागलपुर, फरवरी 3 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव वार्ड 11 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पीएम पोषण योजना अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोजन के दौरान बीईओ और एमडीएम सचिन कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय के सभी बच्चों को विशेष भोजन के तौर पर बुनिया, कचौरी और सब्जी खिलायी गयी। तिथि भोजन कार्यक्रम के आयोजन से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। सभी नामांकित बच्चों को विद्यालय परिसर में बैठाकर भोजन खिलाया गया। एमडीएम ने कहा कि पीएम पोषण योजना अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...