भागलपुर, सितम्बर 15 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत वार्ड 15 थाना रोड में शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशो ने एक दवा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दवा दुकानदार नपं वार्ड 11 निवासी रविन्द्र कुमार ने घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान पर आए, तो ताला टुटा हुआ था। और अंदर का समान यत्र-तत्र बिखरा पड़ा था। गल्ला में रखे सात हजार नकद, खुदरा पैसा और आवश्यक कागजात गायब था। उन्होंने कहा कि मेरा दुकान थाना से महज दो सौ मीटर पश्चिम है। फिर भी चोर दवा दुकान में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इधर चोरी की घटना को सुबह से चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग सहित दुकानदार पुलिस के कार्यप्रणाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.