भागलपुर, मई 14 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित वार्ड 12 में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से तीन महिला घायल हो गई। परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। बताया गया कि एक पक्ष के अनिल शर्मा और दूसरे पक्ष के सखीचन शर्मा के बीच मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष के अनिल शर्मा ने बताया कि उनके जमीन को दूसरे पक्ष के सखीचन शर्मा, मटरू शर्मा, आशा देवी अन्य परिजन ने बांस बल्ले फूस के जाफरी को हटाकर क्षति ग्रस्त कर दिया। जब उनके घर की महिलाओं ने इस बात का विरोध किया तो उक्त सभी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे ।मारपीट की घटना में कंचन देवी, रेनू देवी घायल हो गयी। जबकि दूसरे पक्ष के आशा देवी घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.