भागलपुर, फरवरी 14 -- पुरैनी । संवाद सूत्र पुरैनी शनिवार को सीओ विद्यानंद झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न टोले मोहल्ले से जमीन से संबंधित कई फरियादी पहुंचे इस दौरान पांच आवेदन प्राप्त हुआ दोनों पक्षों की बात सुन समझ कर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।पहुंचे हुए फरियादियों से कहा कि जिस किसी का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं हुआ है।वे शिविर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अवश्य करवाएं ताकि आने वाले समय में पीएम योजना के तहत मिलने वाली राशि में किसी तरह की व्यवधान न हो मौके पर अंचल कर्मी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...