भागलपुर, फरवरी 24 -- आलमनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने कुंजौड़ी पंचायत के गनौल गांव से नशे की हालत में हंगामा मचाते एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम डायल 112 के पदाधिकारी ने कुंजौड़ी पंचायत गनौल गांव से नशे की हालत में हंगामा मचाते एक युवक को पकड़ कर सीएचसी लाया। जहां मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों ने उक्त युवक को नशे में होने की पुष्टि किया। नशे की पुष्टि होने पर उक्त पियक्कड़ को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ गनोल का रवीन कुमार बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...