भागलपुर, जनवरी 12 -- चौसा, निज संवाददाता। फुलौत पश्चिमी पंचायत में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के बावजूद भी फाइलों में संचालित किया जा रहा है। फुलौत पश्चिम पंचायत के लगभग पचास हजार से भी अधिक की आबादी के लोगों के बीच पच्चीस वर्ष पूर्व स्थापित किया गया इस उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब पन्द्रह वर्षों से ताला लटके रहने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों की माने तो पिछले करीब 15 वर्षों से इस उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटके रहने के बावजूद भी डॉक्टर तथा नर्स यहां पर पद स्थापित है और प्रत्येक दिन उसका हाजिरी भी बनाया जा रहा है। ग्रामीण ने उप केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की मांग तो किया है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण निरंजन उर्फ मुन्ना यादव, धर्मेंद्र कुमार याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.