मधेपुरा, मार्च 29 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने अदा की। रोजेदार मुस्लिम भाईयों ने अल्लाह से गुनाहों की माफी की मांग करते हुए देश की उन्नति के लिए दुआ मांगी। मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकले मो. शौकत अली और डॉ. मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि अलविदा जुमा की नमाज रोजेदारों के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि चांद दिखने पर सोमवार को ईद पर्व मनाया जाएगा। दूसरी तरफ कुमारखंड निज संवाददाता के अनुसार रमजान के आखिरी जुमा(अलविदा जुमा)की नमाज प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में अदा की गई। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने खुदा से गुनाहों की माफी मांगी और रहमतों वाले इस महीने में देश में अमन-चैन, सुख समृद्धि, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली तथा कौम की उन्नति की विशेष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.