मधेपुरा, जून 9 -- मधेपुरा। भर्राही थाना क्षेत्र के नरसिंहबाग गांव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के पास बाइक की ठोकर से अधेड़ गोहल यादव की मौत से मातम पसरा हुआ है। धुरगांव वार्ड 5 निवासी विनय यादव का पुत्र गोहल यादव बताया जा रहा है। गोहल यादव की मौत से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है। गोहल को एक पुत्र व दो पुत्री बताया जा रहा है। कमाऊ सदस्य के मौत होने पर परिवारिक सदस्यों को काफी सदमा लगा है। उप-मुखिया ललन कुमार ने बताया कि गोहल यादव की मौत होने पर परिजनों को प्रखंड व पंचायत स्तर पर मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.