मधेपुरा, मार्च 29 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। सिविल कोर्ट में कार्यरत एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि तुलासीबाड़ी राजपुर मलिया पंचायत के वार्ड 1 सधुआ में 25 मार्च को अंचल अमीन द्वारा जमीन मापी की जा रही थी। जहां अधिवक्ता के अलावे उनके दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद थे। नापी पूरा होने के बाद अंचल अमीन अपना मापी रिपोर्ट बना रहे थे। दूसरे पक्ष के खेत की तरफ अधिवक्ता का जमीन निकला। इसी से आक्रोशित होकर जयपालपट्टी वार्ड 15 निवासी राजेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, बिजेन्द्र यादव, सिकंदर यादव, विनोद कुमार, अशोक कुमार,अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार ने हथियार के साथ अधिवक्ता नरेश कुमार रमण को मारने के लिए दौड़ा। सभी लोगों ने पकड़कर हथियार के बट एवं ईंट से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें नरेश रमण एवं उनके भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.