भागलपुर, फरवरी 6 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के सबसे बड़े राजस्व हाट रामनगर बाजार में सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिए जाने से राजस्व हाट अतिक्रमण का शिकार बना हुआ है। राजस्व बाजार में आज भी कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इस बाजार से हर साल करीब चार लाख रुपए से अधिक का राजस्व सरकारी खजाने में जमा किए जा रहे हैं। इसके बावजूद यहां कई समस्या मुंह बाए खड़ी है।इसके साथ ही स्थानीय दुकानदार व कई मकान मालिक हाट व सड़क की जमीन पर टिना का सेट बनाकर सड़क को अतिक्रमण कर लिया है। तो कुछ लोगों ने तो सड़क की जमीन पर अपना मकान बना कर कब्जा जमा चुके हैं। मालूम हो कि रोड़ नंबर 162 पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आकर अपना अस्तित्व खो दिया है। वहीं टिकुलिया से रामनगर बाजार होते परमानंदपुर जाने वाली पक्की सड़क में रामनगर बाजार में भी लोग सड़क को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.