भागलपुर, फरवरी 24 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इसराइन खुर्द पंचायत के खुर्दा स्थित आवास पर जनता दर्शन में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने अग्निपीड़ितों के बीच आर्थिक मदद किये । पिछले दिनों कुमारखंड चौक स्थित रामजानकी मंदिर के पास लगी भीषण आग में आठ लोगों की दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई थी। इस घटना में दुकानदारों की लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। सभी अग्नि पीड़ित अपनी परेशानी को लेकर खुर्दा पहुंच कर सांसद मिले और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद सांसद ने प्रभावित दुकानदार सिम्पल यादव, अमरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, गुड्डू कुमार, ललन ठाकुर, पप्पू मंडल, मोहन मंडल एवं रूपक सिंह को तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप में पांच पांच हजार रुपए नकद की सहायता राशि प्रदान की। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार से अपील होगा कि वे इस तरह की घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.