भागलपुर, मार्च 24 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। सीएचसी स्थित सभा भवन में सोमवार को आशा दिवस पर एमसीपी व एईएफआई कार्ड बनाने को लेकर आशा को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डबल्यूएचओ एफएम आशुतोष कुमार व बीसीएम प्रेमशंकर कुमार ने कहा कि सभी आशा को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पोषक क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनका एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड व एईएफआई कार्ड एएनएम के माध्यम से बनवाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि इस दौरान आशा को प्रशिक्षण दिया गया कि किनका और किस तरह से एमसीपी व एईएफआई कार्ड बनाए जाएं। बीसीएम प्रेमशंकर ने बताया कि इस विभाग ने गर्भवती महिलाओं को रजिस्टर्ड करने के लिए एमसीपी कार्ड बना रहा है। इस कार्ड पर हर महिला की यूनिक आईडी दर्ज होगी। स्वास्थ्य विभाग यह कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.