भागलपुर, फरवरी 1 -- शंकरपुर। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नीले और पीले झंडों से सजी एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय भीम-जय भारत' और 'संत रविदास अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। हाथों में नीला और पीला झंडा थामे युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकती नजर आई। इस जयंती को लेकर बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में उत्साह देखा गया। जुलूस प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरा, जहाँ ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव ने बताया कि संत रविदास जी ने समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया था। उन्होंने कहा, "संत रविदास ने कर्म को ही पूजा माना और जात-पात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.