भागलपुर, फरवरी 22 -- पुरैनी,संवाद सूत्र। पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के दिन करीब ढाई बजे गणेशपुर पंचायत वार्ड चार निवासी जय जय कुमार (30) के घर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान उनके घर के पीछे 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। उन्होंने बताया कि लंबे दिनों से शराब कारोबारी में संलिप्त है। घर पर हीं पॉलिथीन का पाउच बनाकर बेचते हैं।रविवार को कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...