भागलपुर, जून 20 -- मधेपुरा। यातायात थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली। बिना कागजात, लाइसेंस, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग वाले वाहन चालकों का चालान काटा गया। यातायात थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि शहर के पूर्वी बायपास स्थित दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को रोका गया। वाहन संबंधित कागजात सहित डिक्की की तलाशी ली गई। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। यातायात नियमों के पालन करने को निर्देश वाहन चालकों को दिया गया। उन्होंने बताया कि बिना कागजात, ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, लाइसेंस के 30 वाहनों से जिसमे दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन से 76 हजार रुपए की राशि चालान के माध्यम से काटा गया है। याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.