भागलपुर, नवम्बर 27 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के औराय निवासी अमर शर्मा और मनोरंजन सिंह बैंक का लोन न चुकाने पर पुरैनी पुलिस ने बुधवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि एसबीआई बैंक से लोन लिया था। उन्हें लोक अदालत एवं बैंक के द्वारा कई बार नोटिस भेजने के बावजूद भी उपस्थिति नहीं हो रहे थे। उसी के संदर्भ में उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...