भागलपुर, फरवरी 15 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता बिहार में सोनपुर के बाद सबसे बड़े मेला में शुमार सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला में मनोरंजन का भरपूर साधन हैं। पहले ही दिन मेला में श्रद्धांलुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष मेला मे आकर्षक का केंद्र इंडियन सर्कस रसियन जलपरी, चार धाम यात्रा, शोभा सम्राट थियेटर, मछली घर, टोरा-टोरा, ड्रैगन, रेंजर, रशियन व रेसियन झूला और जादूगर, दिल्ली से कास्मेटिक्स की दुकान, यूपी से मिट्टी बर्तन लखनऊ की खिलौनों की दुकान, मुरादाबाद की बर्तन की दुकान और सहारनपुर से फर्नीचर की दुकान शामिल है। वहीं हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, आसाम की बेंत की दुकानें,महिलाओं के लिए चूड़ी, डिज्नीलैंड, कपड़े, चप्पल जूता की दुकान, हर एक माल, स्टील बर्तन दुकान, गर्म कपड़े ऊनी कपड़े दुकान, खेल खिलौने की दुकान, श्रृंगार स्टोर, कई चटपटे होटल सह...