भागलपुर, मई 8 -- आलमनगर। पुलिस ने बसनवाड़ा पंचायत के चमरु बासा से एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एसआई रघुनंदन राघव, सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, ग्रामीण पुलिस आदि की टीम गठित कर बसनवाड़ा पंचायत के चमरु बासा वार्ड दो में बुधवार की दोपहर बाद छापामारी अभियान चलाया। जहां एक घर से करीब 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। शराब बरामदगी के साथ हीं जगन सहनी क पत्नी व कारोबारी मीना देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जप्त कर गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार महिला कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.